SHIVPURI NEWS - पिछोर के पंडित जी जयपुर में भागवत करने गए थे, लव मैरिज करके लौटे - SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया को एक विवाहिता ने आवेदन दिया है कि उसके मायके पक्ष वाले उसकी दूसरी शादी करने का दबाव बना रहे है। विवाहिता ने बताया कि उसने पिछोर वाले पंडित जी से लव मैरिज की है अब वह उनके साथ रह रही है,मायके वाले उसे प्रताड़ित कर रहे है।

जानकारी के अनुसार सुमन शर्मा उम्र 23 साल पुत्री नन्दकिशोर शर्मा निवासी ग्राम रामपुरा बोबस जिला जयपुर राजस्थान ने बताया कि मेरे घर वाले मेरी बिना मर्जी के किसी के साथ शादी करना चाहते है। सुमन ने कहा कि हमारे गांव में राहुल शर्मा उम्र पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी पिछोर भागवत करने गए थे। भागवत में पंडित से मुझे प्यार हो गया। इसके बाद हमारी मोबाइल पर बातचीत होने लगी और बात शादी तक आ गई। इसके बाद में अपने घर से आ गई और पंडित जी से लव मैरिज की ली और अब पिछले 6 माह से पंडित के साथ ही रह रही हूं।

सुमन ने बताया कि मै पूर्णता: बालिग हूं और कानून मुझे किसी के भी साथ रहने और शादी करने का परमिशन देता है। अब मेरे मायके वाले मुझे परेशान कर रहे है। वही मेरी शादी किसी ओर से करना चाहते है,वह मुझे मंजूर नही है। मायके वाले मुझे डरा धमका रहे है।

सुमन ने बताया कि जब में अपने घर से आई थी घर को कोई भी कीमती सामान लेकर नहीं आई थी,केवल कपड़ों में आई थी। राहुल ने मेरे उपर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं डाला है मैने अपनी मर्जी से उससे शादी की है। राहुल के घर मे में उसकी पत्नि की हक से रह रही हूं।

मुझे अब डर है कि हमारे साथ कोई अनहोनी नहीं हो जाए इसलिए मुझे और पंडितजी को सुरक्षा प्रदान की जाए। यह पूरा मामला एसपी शिवपुरी की सज्ञान में होना चाहिए इसलिए ही यह आवेदन दिया है।