SHIVPURI NEWS - चर्चा का विषय बना रामजी व्यास की क्रेन से पहनाई गई आधा क्विंटल की माला

Bhopal Samachar
शिवपुरी। बुधवार की देर शाम को भाजपा के द्वारा निकाली जा रही जन आर्शीवाद यात्रा में जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत शिवपुरी में कई स्थानो पर किया गया था,लेकिन इन सभी स्वागतो में सांसद प्रतिनिधि नगर पालिका उपाध्यक्ष रामजी व्यास के द्वारा किया गया स्वागत शहर में चर्चा का विषय रहा है।

सांसद प्रतिनिधि रामजी व्यास ने जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत माधव चौक चौराहे पर किया। इस यात्रा का स्वागत करने के लिए एक स्पेशल क्रेन की व्यवस्था की गई। रथ पर सवार केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को क्रेन की सहायता से आधा क्विंटल की माला पहनाई। यह माला स्वयं दोनों नेताओं को अपने हाथ से पहननी पडी।

इस स्वागत में रामजी व्यास सहित राहुल व्यास और सैकड़ों युवा साथी थे। जब जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत किया जा रहा था उस समय यात्रा के पुष्प वर्षा की गई। व्यास फैमिली के साथ आए युवाओ ने भाजपा की इस बार भी सरकार बनाने का संकल्प लिया।