MP NEWS - गुना के पत्रकार के खिलाफ में दिनारा थाने में मामला दर्ज

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना मे गुना के पत्रकार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। यह प्रकरण भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा दर्ज करवाया गया है। पत्रकार का नाम जालम सिंह किरार बताया गया है। शिकायतकर्ता भाजपा पदाधिकारियों में दिनारा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रणवीर यादव उम्र 26 साल पुत्र अटल यादव निवासी दिनारा एवं विपिन गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता उम्र 28 साल निवासी दिनारा (युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दिनारा) शामिल हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153, 384, 385 एवं 469 के तहत मामला दर्ज किया है। 

भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पत्रकार जालम सिंह किरार ने एक समाचार प्रकाशित किया है जिसका शीर्षक है 'एमपी के अतरंगी माननीय वीडियो मैसेज आये सामने' भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि यह समाचार भाजपा कार्यकर्ताओं को बदनाम करने एवं धमकी देकर अवैध रूप से धन वसूलने के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है।