सकलपुर गांव में बच्चों के बीच पहुंचे पुलिस अधीक्षक, गांव की ओर प्रशासन- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
अभी 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सभी विभागों द्वारा कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिसमें हितग्राहियों की समस्या निराकरण से लेकर लाभ वितरण किए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल भी प्रशासन गांव की ओर चलो अभियान के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक सकलपुर गांव में बच्चों के बीच पहुंचे और प्राइमरी स्कूल के अध्यापकों और बच्चों से चर्चा की। बच्चों से संवाद किया। उनसे मध्यान भोजन के बारे में जानकारी ली। बच्चों को फल और मिठाइयां वितरित की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया भी मौजूद रहे।

इसके अलावा खेल और युवा कल्याण विभाग और पुलिस विभाग के समन्वय से साइकिल राइड का आयोजन किया गया। जिसमें आम नागरिकों में फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी ने साइकिल राइडिंग में भाग लिया। शिवपुरी से मड़ीखेड़ा डैम और वापस शिवपुरी साइकिल से 65 किलोमीटर की राइड की गई।

खेल और युवा कल्याण अधिकारी के के खरे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा शारीरिक फिटनेस के लिए साइकिलिंग भी एक अच्छा विकल्प है। इसी उद्देश्य से आज सुशासन सप्ताह के अंतर्गत यह गतिविधि भी आयोजित की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक टीम और आम नागरिकों ने भाग लिया।
G-W2F7VGPV5M