शहर के कस्टम गेट पर खड़ा था अवैध रेत से भरा डम्पर, पकड़ा गया- Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्टम गेट पर पीले रंग का डम्पर चेक किया। जिसमें अवैध बिना रॉयल्टी की रेत भरी हुई थी। डम्पर के साथ मौजूद चालक ने अपना नाम कमल हसन उर्फ रिंकू खान पुत्र रफीक खान निवासी सिरसौद तिराहे थाना अमोला बताया।

प्रधान आरक्षक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पीले रंग का डम्पर गांधी पार्क के पास आ रहा है। जिसमें अवैध बिना रॉयल्टी की रेत भरी हुई है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमलागंज की तरफ से एक डम्पर आता हुआ दिखा। जिसे रोका और चालक से नाम पूछा तो उसने अपना नाम कमलहसन बताया। उसमें रेत भरी हुई थी। जिसके संबंध मेंं चालक से रॉयल्टी व कागजात पूछे तो वह नहीं बता पाया।