अपने ही विभाग के कर्मचारियों पर नहीं हैं कमांड, दो दिन में रजिस्टर नहीं दिया- Shivpuri News

शिवपुरी। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव का अपने ही विभाग में कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं है। कर्मचारी उनकी नहीं सुन रहे हैं। नेहा यादव ने सोमवार को अपने विभाग के स्टाफ से आवक.जावक रजिस्टर मांगा। लेकिन दो दिन बाद भी कर्मचारियों ने उन्हें आवक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया। आवक जावक रजिस्टर न देने के लिए कर्मचारी तमाम तरह के बहाने बना रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष का मानना है कि आवक.जावक रजिस्टर में कोई गहरा राज छुपा है जिसे दिखाए जाने पर पर्दा उठ जाएगा। सूत्रों के अनुसार इसमें नियम के खिलाफ कई पंचायत सचिवों के बैक डेट में गुपचुप ट्रांसफर कर दिए गए थे और आवक.जावक रजिस्टर के सामने आते ही इन सचिवों के ट्रांसफर का राज खुल जाएगा।