Shivpuri News- सतनवाड़ा में 15 वर्षीय नाबालिक लटकी मिली फांसी के फंदे, पुलिस जांच में जुटी

शिवपुरी। खबर जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनगवां की हैं। जहां एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बालिका ने किन कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की इसका खुलासा नहीं हुआ है। सतनवाड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शबनम पुत्री रतिराम आदिवासी सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनगवां ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 15 वर्षीय शबनम के शव को सतनवाड़ा पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शबनम ने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की हैं इसका खुलासा अभी नहीं हुआ हैं। सतनवाड़ा थाना पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।