बारात मे रात 10 बजे के बाद DJ बजाने से मना किया तो दबंगों ने लाठियों से हमला कर दिया - karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर करैरा थाना क्षेत्र के खेराई गांव से है जहां बारात मे रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने से मना करने बाद अपने घर लौट रहे डीजे वाले के साथ दबंगों ने लाठियों से मारपीट कर दी और डीजे की तोडफोड कर दी। जिसकी शिकायत डीजे संचालक ने थाने मे दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार डीजे संचालक विक्रम सिंह पुत्र मनीराम लोधी ग्राम खडपुरा धर्मेन्द्र यादव खेराई के यहां बारात मे डीजे बजाने ले गया था। रात 10 बजे के बाद डीजे वाले ने डीजे बंद कर दिया। जिसके बाद चन्दन यादव व उसके साथी डीजे बजाने की कहने लगे। डीजे संचालक ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से रात्रि 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने का निर्देश है इस कारण मै डीजे नहीं बजा सकता। जिसके बाद विक्रम अपने डीजे को लेकर जाने लगा।

डीजे संचालक अपना डीजे महाकाली ढाबा हाईवे रोड पर पहुंचा तभी पीछे से चन्दन यादव व उसके साथी आ गए और अपनी गाड़ी डीजे सामने खडा कर उसे रोक लिया। चन्दन यादव व उसके साथी विक्रम को गंदी गंदी गालियां देने लगे जब विक्रम ने गाली देने का मना किया, तो दबंगों ने लाठियों से मारपीट शुरू कर दी और डीजे का नुकसान कर दिया। डीजे संचालक बडी मुश्किल से अपनी जान बचा कर वहां से निकला।
G-W2F7VGPV5M