राज्य मंत्री, विधायक और पूर्व विधायक पहुंचे शोक प्रकट करने पत्रकार संजीव जाट के घर - Badarwas News

Bhopal Samachar
बदरवास। पत्रकार संजीव जाट के पिता स्व:श्री बुन्देल सिंह जाट का निधन लंबी बीमारी के बाद बीते 10 अप्रैल को हो गया था। स्व: श्री बुन्दुल सिंह जाट का काफी मिलनसार व्यक्तित्व था,हमेशा सत्य की राह पर अपने परिवार को चलना सिखाया था। उनके निधन के बाद बदरवास में उनके चाहने वाले लोग गमगीन हैं।

स्व:श्री बुन्देल सिंह जाट को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती, कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी और पूर्व विधायक महेन्द्र यादव पहुंचे। सभी ने स्व:श्री को अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए और परिवार जनो से मिलकर इस शोक जताया।
G-W2F7VGPV5M