9 साल पहले उधार लिए 1 लाख रुपए, वापस मांगे तो गोली मार दी - Shivpuri News

NEWS ROOM
रन्नौद।
खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम पचावला से आ रही है। जहां बीते रोज एक युवक को 9 साल पहले 1 लाख रुपए देना महंगा पड़ गया। जैसे ही पीड़ित पैसे मांगने आया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को गोली मार दी। इस मामले की सूचना जैसे परिजनों को लगी वह तत्काल घायल को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। गनीमत रही कि गोली युवक के हाथ में लगी। जिससे वह बच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण पुरी उम्र 60 साल निवासी ग्राम पचावला थाना रन्नौद ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज सुबह 11 बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था तभी आरोपी भरोसा बाढ़ई एवं उसके साथी अरविंद बाढ़ई,संतोष बढ़ाई छोटू बाढ़ई एवं अरविंद बाढ़ई का लड़का आया और सभी के हाथों में हथियार थे एक के हाथ में सरिया एक के हाथ में कुल्हाड़ी एक के हाथ में बका और भरोसा बाढ़ई के हाथ में कट्टा था।

जिससे भरोसा बाढ़ई ने घर पर बैठे लक्ष्मणपुरी में गोली मार दी जिससे लक्ष्मण पुरी के हाथ में गोली लगी और लक्ष्मण पुरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है अब लक्ष्मणपुरी की हालत में सुधार है। लक्ष्मण पुरी ने बताया कि उसने 9 साल पहले किसी काम को लेकर भरोसा बाढ़ई को एक लाख रुपए दिए थे लेकिन बार-बार मांगने के बाद भी वो पैसे वापस नहीं कर रहा था अभी दो-तीन दिन से लगातार पैसों की मांग लक्ष्मणपुरी द्वारा की जा रही थी जिसके एवज में लक्ष्मण पुरी को घर पर आकर भरोसा बढ़ाई एवं अन्य साथियों ने मिलकर गोली मार दी।
G-W2F7VGPV5M