मिलिए शिवपुरी के स्टार किड्स मास्टर चार्ली से, अपने अभिनय से बना चुके है कई फिल्म स्टार को अपना दिवाना- Shivpuri News

शिवपुरी। स्टार भारत के शो ससुराल गेंदा फूल मे दिखाई देंगे शिवपुरी के लाडले चार्ली जैसा की सबको पता है ससुराल गेंदा फूल टेलिव्हिजन के इतिहास में एक बहुत ही पॉप्युलर टीव्ही शो रहा हैं। ससुराल गेंदा फूल (टू) स्टार भारत चॅनल पर कल रात 8 बजे से प्रसारित होना शुरू हो गया हैं।

चार्ली शिवहरे पुत्र समर्थ शिवहरे डॉक्टर लक्ष्मण शिवहरे ( भुसा वाले ) के पोते है जो सर्किट हाऊस कॉलनी मे रेहते हैं मात्र 6 साल का चार्ली ससुराल गेंदा फूल टेलीविजन शो मे एक बहुत अच्छा केदार निभा रहे हैं। इससे पहले भी जी-फाईव पर रिलिज हो चुकी वेबसीरिज "मेंटल हूड" मे चार्ली करिश्मा कपूर एंव संजय सूरी के बेटे की भूमिका निभा चुके है।

अभय बेब सिरिज में भी कुनाल खेमू के बटे की भूमिका चालल्ड अर्टिकल चार्ली ने निभाई थी। चाली दो साल की उमर से ग्लॅमर वर्ल्ड और अभिनय की दुनिया से जुडे हुए हैं। चार्ली पचास कमर्शियल एड मे काम कर चुके हैं। इनमे से कुछ एड टीवी पर दिखाई देते हैं।

वर्तमान में चार्ली में सिरीयल में काम करना शुरू किया हैं। चुकी चार्ली अपनी पढाई के साथ एक्सट्रा टाइम मे मॉडलिंग और अभिनय करते रहते है तो सिरीयल मे कम ही समय दे पाते हैं,उनके परेंट्स सबसे पहली प्राथमिकता कमर्शियल एड्स और फिल्म्स को ही देते हैं। चार्ली ने अभी कुछ समय पहले लव रंजन प्रोडक्शन हाऊस के बॅनर मे बन रही फिल्म उफ की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म मे मशहूर अभिनेत्री नुष्रता भरूचा और शुभम शाह के बेटे की भूमिका मे है ये फिल्म 2022 मे रिलीज होगी।