Shivpuri News- शोक समाचार: पूर्व नपाध्यक्ष गणेशीलाल जैन की पत्नि रामकुवंर देवी का निधन

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पूर्व नपाध्यक्ष कांग्रेस नेता गणेशीलाल जैन की धर्मपत्नि रामकुवंर देवी उम्र 85 वर्ष का निधन ग्वालियर के अपोलो अस्पताल में हो गया हैं। रामकुवंर देवी की अंतिम यात्रा निज निवास महल कॉलोनी ने 12 बजे मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।

जानकारी के अनुसार रामकुंवर देवी 2 दिन पूर्व बाथरूम में पैर फिसलने के कारण गिर गई थी,इस कारण उनके सिर में चोट आ गई। इलाज के लिए ग्वालियर के अपोलो अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरो के अनुसाार रामकुवंर देवी के दिमाग की नस फट जाने के कारण हालत 72 घंटे तक गंभीर बताई जा रही थी।

आज सुबह 7 बजे जिदंगी और मौत से संघर्ष् कर रही रामकुंवर देवी ने अंतिम सांस ली,उनकी अंतिम यात्रा निज निवास गेलेक्सी होटल महल कॉलोनी से दोपहर 12 बजे मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
G-W2F7VGPV5M