Pichhore News- सरपंच से विवाद: युवक लटक गया फांसी पर, सरपंच वीडियो बना रहा था

पिछोर। पिछोर थाना अंतर्गत गा्रम पंचायत भंवरहार में बुधवार की शाम सरपंच से पंचायत में रहने वाले एक युवक का विवाद हो गया। इस विवाद मे युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया तो ग्रामीणो ने उसे बचा लिया। घटना के समय सरपंच वीडियो बना रहा था।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भंवरहार में शासकीय प्राथमिक विदयालय के पास स्थित शासकीय भूमि पर सरपंच महेश यादव द्धवारा किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर गांव में ही निवास करने वाले ज्वाला उम्र 35 वर्ष पुत्र जाहर सिंह यादव के बीच विवाद चल रहा था।

बीेते रोज दोनो में इस शासकीय भूमि को लेकर फिर विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते ज्वाला ने अपनी गले में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाने का प्रयास करने लगा। इधर सरपंच महेश पूरी घटना की वीडियो बनता रहा।

बताया जा रहा है कि आसपास खडे ग्रामीणो ने ज्वाला को फांसी लगाने से रोकते हुए उसे फांसी के फंदे से उतारा और उसे इलाज के लिए अस्तपाल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा हैंं।

ज्वाला सिंह ने बताया कि सरपंच महेश यादव गांव में पडी शासकीय भूमि पर कब्जा कर लेता हैं,पंचायत के प्रत्येक निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किया हैं शिकायत करते हैं तो कार्यवाही नही होती उल्टा शिकायत करने वाले को सरपंच महेश प्रताडित करता है।