प्रसूता का ऑक्सीजन लेवल 41 रह गया, जिला चिकित्सालय में मौत, लाश परिजनों को सौंप दी - kolaras News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस से आ रही है। जहां आज एक प्रसूता की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रसूता को सांस लेने में दिक्कत होने पर कोलारस से जिला चिकित्सालय रैफर किया था। जहां प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मंजू पत्नि जितेन्द्र जाटव उम्र 25 साल निवासी मानीपुरा को प्रसव होना था। उसके गर्भ में 9 माह का गर्भ था। परंतु बीते कुछ दिनों से उसे बुखार आ रहा था। जिसके चलते उसने कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र पर रैपिड से जांच कराई। जहां उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। आज महिला को दोपहर में सांस लेने में तकलीफ होने के चलते परिजन कोलारस उपस्वास्थ केन्द्र लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने महिला का आॅक्सीजन लेवल चैक किया तो वह चॉक गए वह 41 आ रहा था। जिसके चलते चिकित्सकों ने तत्काल महिला को आॅक्सीजन लगाया और उसे आॅक्सीजन पर ही जिला चिक्त्सिालय रैफर किया।

जहां महिला जिला चिकित्सालय में लगभग आधे घंटे तक भर्ती रही और उसके बाद उसने दम तोड दिया। उसके बाद उक्त महिला की आरपीटपीसीआर का सेम्पल लिया और महिला की लाश परिजनों को सौंप दी। अब सबाल यहां यह खडा हो रहा है कि अगर यह महिला पॉजीटिव आई तो दाह संस्कार में शामिल हुए कितने लोगों को यह संक्रमित करेंगी।
G-W2F7VGPV5M