विवाहिता की हत्या: शरीर पर मिले दांतो से काटने के निशान, बलात्कार की अंशका - Pichhore News

Bhopal Samachar
शिवम पाण्डेय पिछोर। खबर जिले पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रेडी हिम्मतपुर से आ रही हैं जहां गांव में निवासरस एक विवाहिता की लाश घर में मिली हैं। महिला के शरीर पर चोटो और दांता के काटने के निशान हैं। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई हैं।

जानकारी के अनुसार रेडी हिम्मतपुर में निवास करने वाली 32 वर्षीय विवाहिता सुखदेवी लोधी पत्नि राजू लोधी की लाश अपने ही घर में पडी मिली बताया जा रहा हैं घटना के समय विवाहिता का पति पास के हनुमान मंदिर पर रामायण का पाठ करने गया था वह रात्रि में अपने घर पर लौटा तो उसकी पत्नि उसे मृत अवस्था में मिली।

अपनी पत्नि की लाश देखकर वह चिखने लगा। चीख पुकार सुनकर पडौसी भी आ गए। बताया जा रहा हैं कि महिला के शरीर पर जगह जगह दांतो से काटने के निशान हैं और चोटे भी हैं। लाश की हालत देखकर माहिला की हत्या करना प्रतीत होता हैं। खनियाधानां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पडताल की पुलिस को कमरे से इस घटना के अहम सुराग भी मिले हैं। घटना स्थल पर जो सीन था वह बलात्कार की अंशका को भी जन्म दे रहा हैं। यह तभी स्पष्ट होगा जब लाश की पीएम रिर्पोट आऐगी।

पिछोर एसडीओपी देवेंद्र सिंह कुशवाह घटनास्थल पर पहुंचे और जिले से फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के आदेश दिए। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर मर्ग कायम किया एवं डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए खनियाधानां रवाना कर दिया।
G-W2F7VGPV5M