मामूली कहासुनी के चलते दो पक्ष में खूनी संघर्ष, क्रॉस मामला दर्ज - SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी।
सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करई अहमदपुर में दो पक्ष में मामूली कहासुनी के चलते विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई और पत्थर, फरसा, लाठियों से हमला किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में क्रॉस कायमी कर ली है।

जानकारी के अनुसार बंटी पुत्र सुघर सिंह गुर्जर उम्र 28 साल निवासी ग्राम करई अहमदपुर का विवाद किसी बात को लेकर जसवंत पुत्र विजय सिंह गुर्जर निवासी करई अहमदपुर से हो गया। विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्ष की और से गाली गालौच शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष के परिवार के लोग मारपीट पर उतर आए और जमकर लाठी, पत्थर और फरसों जान मारने की नियत से बंटी पर हमला किया गया।

जिससे एक पक्ष के बंटी गुर्जर, बकील गर्जर, मुंगल गुर्जर घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के जसवंत गुर्जर, दीवान सिंह गुर्जर और बलवीर गुर्जर भी बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और पुलिस ने फरियादी बंटी गुर्जर की रिपोर्ट पर से जसवंट गुर्जर, भरत गुर्जर, बबलू गुर्जर और ऐदल गुर्जर पर भादवि की धारा 307, 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। वहीं जसवंत जाटव की रिपोर्ट पर से दूसरे पक्ष बंटी गुर्जर, रन्नो गुर्जर, मगल सिंह गुर्जर और श्याम विहारी गुर्जर के खिलाफ भादवि की धारा 323, 324, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

दो पक्षों में झगड़ा, 5 घायल, क्रॉस केस दर्ज

सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिससे दोनों पक्ष के लेाग घायल हो गए। पुलिस ने फरियादी मुकेश कुशवाह 34 वर्ष निवासी कुंवरपुर की रिपोर्ट पर आरोपी नरेंद्र कुशवाह, मुंशी कुशवाह, अनिल कुशवाह, रामवाई कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं इस पक्ष से मुकेश, राजू कुशवाह, रामश्री वाई चोटिल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी नरेंद्र कुशवाह 21 वर्ष की रिपोर्ट पर मुकेश कुशवाह, राजू कुशवाह, रामदयाल कुशवाह, वचनलाल कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।
G-W2F7VGPV5M