राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष का शिवपुरी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत - SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी।
क्षत्रिय चंदेल युवा सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आर एस चन्देल के शिवपुरी आगमन पर पदाधिकारियों व समाज जनों द्वारा शाल श्रीफल एवं पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया एवं पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार व सामाजिक मूलभूत आवश्यकताओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय चन्देल, प्रदेश संयोजक धर्मेन्द्र चन्देल, प्रदेश महासचिव अशोक चंदेल, प्रदेश सचिव अरविंद चंदेल, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चन्देल, जिला महासचिव मोन्टी चन्देल, जिला प्रवक्ता सूरज चंदेल, कोलारस ब्लोक अध्यक्ष द्वारिका चन्देल एवं समाज जन उपस्थित रहे।
G-W2F7VGPV5M