पोहरी में कुएं मेें मिली युवक की निर्वस्त्र लाश, हाथ गायब / POHRI NEWS

NEWS ROOM
पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के पोहरी शिवपुरी रोड पर स्थिति प्रिंस ढाबा के पास से आ रही है। जहां एक कुएं में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की शिनाक्त के प्रयास में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार आज स्थानीय लोगों को प्रिंस ढाबा के पीछे स्थिति एक कुएं से बदबू आ रही थी। जिसके चलते कुएं में जाकर देखा तो एक युवक की लाश निर्वस्त्र पडी हुई दिखी। इस मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

महिला की उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है। इसके साथ ही युवक के शरीर पर कोई भी कपडा नहीं है। अब पुलिस स्थानीय लोगों की सहायता से युवक की लाश की शिनाक्त के प्रयास में जुटी हुई है। यह लाश 24 घंटे से ज्यादा की बताई जा रही है। युवक का एक हाथ पूरी तरह से गायब है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
G-W2F7VGPV5M