खरीद कर लाई पत्नि की लाश कुएं में तैरती मिली / KOLARAS NEWS

NEWS ROOM
कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सरजापुर गांव से आ रही है। जहां आज एक महिला की लाश अपने ही खेत पर बने कुएं में मिली है। बताया जा रहा है कि महिला को इसका पति खरीदकर लाया था। उसके बाद से ही यह पति के साथ रह रही थी।

कोलारस थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया है महिला सावित्री बाई पत्नि शिशुपाल यादव उम्र 23 साल निवासी सरजापुर आज अपनी सास से पहले खेत पर चली गई थी। पीछे से सांस पहुंची तो देखा कि सावित्री की लाश अपने कुएं में तैर रही है। जिसपर से पुलिस ने मौके पर पहुंची और लाश को कुएं से निकाला।

बताया जा रहा है कि उक्त महिला को पति छिंदवाडा तरफ से खरीद कर लाया था। आज पति काम की तलाश में कोटा नाका तरफ निकल गया था। पत्नि अपनी सास से पहले खेत पर चली गई। जब पीछे से सांस पहूंची तो महिला की लाश कुएं में तैरती मिली। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M