देश में सांप्रदायिक सद्धभाव कायम कर एकता स्थापित करना चाहते थे हार्डीकर: सेवादल / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। देश में सांप्रदायिक सद्भाव कायम कर एकता स्थापित करना चाहते थे हार्डीकर। यही कारण है कि उन्होंने देश के कई हिस्सों का भ्रमण कर देश में जागरुकता का माहौल निर्मित किया। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करके हम खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं कि जिस सेवादल संगठन के लिए उन्होंने काम किया हम भी उसके सदस्य हैं। यह बात जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा मनाई गई डॉक्टर एन एस हार्डीकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर सेवादल के प्रदेश सचिव अनिल उत्साही ने कही।

जिलाध्यक्ष अनिल उत्साही ने कहा कि महापुरुषों द्वारा किए गए कार्यों को हम याद कर उनका अनुशरण करें तो हम समाज में एक नया संदेश दे सकते हैँ। इस अवसर पर अनिल उत्साही, सेवादल के जिला अध्यक्ष हरीश खटीक, राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी राज गिरी गोस्वामी, डॉ अमर सिंह उदेनिया, जितेंद्र पांडे, हाफिजुर रहमान खान उपस्थित थे।

नई कार्यकारिणी में इनको मिली जगह

कांग्रेस सेवादल के शिवपुरी शहर अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह शाक्य ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें उपाध्यक्ष राजू ठाकुर, महेश शाक्य, गोपाल बाल्मीकि, अंसार खान, संजय शाक्य को बनाया गया। महामंत्री पद पर मुकेश लोहिया, छोटू गुर्जर, संदीप सुमन, शमीम खान, रवि माहौर, संतोष को घोषित किया। इसी तरह सचिव पद पर सोहेल राइन, भूपेंद्र सिनोरिया, गोविंद कोली, रूपेश जैन, अमन खटीक, सौरभ शाक्य, को जिम्मेदारी दी गई।
G-W2F7VGPV5M