शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के होटल शिवम के पास से आ रही है,जहाँ पैसे के लेनदेन को लेकर चचेरे भाई ने गोली मार दी। यह गोली के छर्रे युवक के मुंह मे जाकर लगे है।जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार देवेंद्र बैरागी पुत्र सुरेश बैरागी उम्र 35 साल निवासी भटनावर ने आरोपी माखन बैरागी पुत्र तुलसी बैरागी उम्र 30 साल निवासी हाल गायत्री कॉलोनी शिवपुरी ने फरियादी से 30 हजार रुपये उधार ले रखे थे। वह लगातार पैसे मांग रहा था परंतु चचेरा भाई लगातार युवक को गुमराह कर रहा था।
आज जब देवेंद्र अपनी पत्नी सीमा बैरागी और अपने बच्चे के साथ बच्चे की पथरी का इलाज कराने शिवपुरी आये थे। जिसपर उन्होंने माखन को कॉल किया तो आरोपी ने उसे कहा वह पैसा लेने होटल शिवम पर आ जाये। देवेन्द्र अपनी पत्नी के साथ जैसे ही होटल पर पहुँचा आरोपी ने कट्टे से युवक में गोली मार दी।गोली के छर्रे युवक के मुंह मे लगा है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही हैं।
