मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ के सतीश वर्मा बने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ शिवपुरी की बैठक का आयोजन स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला शिवपुरी पर सोशल डिस्टेंस के साथ किया गया जिसमें जिला कार्यकारिणी शिवपुरी का गठन किया गया। इस जिला कार्यकारिणी का गठन संघ के जिलाध्यक्ष हरीश हर्षित द्वारा बैठक में सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में उपस्थित संगठन की वरिष्ठ पदाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा चंदूबाबजूी, जिला संगठक संघ के संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा जॉली एवं सभी कर्मचारी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए उपस्थित थे।

सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष हरीश हर्षित ने संघ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा को बनाया गया, संघ की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती भगवती चौधरी, संघ के शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महावीर मुद्गल, संघ के राजस्व प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल गोरिया, संघ के स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कटारे को बनाया गया। मनोनीत जिला कार्यकारिणी को संघठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाईयां दी है।
G-W2F7VGPV5M