कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नोद थाना क्षेत्र से आ रही है कि रन्नौद कस्बे में पुत्र और पत्नि ने मिलकर पति की हत्या पतथर से कुचलकर हत्या कर दी हैं। हत्या कारण परिवारिक क्लेश बताया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार रन्नोद में टेलर का कार्य करने वाले रामनिवास विश्वकर्मा उम्र 50 की हत्या आज शाम रामनिवास की पत्नि लक्ष्मी और बेटे ब्रजेश ने पत्थर से कुचलकर कर दी। हत्या का कारण परिवारिक क्लेश बताया जा रहा हैं। घटना के बाद दोनो आरोपी फरार है। पुलिस ने दोनो आरोपियो पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं।