भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुल 8 अधिकारियों को बदला गया है। शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के अनुविभागीय अधिकारी श्री आशीष तिवारी को अपर कलेक्टर ग्वालियर पद हेतु ट्रांसफर किया गया है।

