भाजपा जिलाध्यक्ष बाथम ने मां की त्रयोदशी पर गरीबों को कराया भोजन / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। लॉकडाउन के कारण सामाजिक परम्पराएं भी बदल रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने अपनी मां के निधन पर मृत्युभोज करने के स्थान पर गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराया। उनकी इस सामाजिक पहल की सराहना की जा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि उनकी मां श्रीमति सियादेवी बाथम का बिगत दिवस आकास्मिक निधन हो गया था। शोक की इस घड़ी में लॉकडाउन के चलते परिजनों ने यह निर्णय लिया कि अपनी मां की त्रयोदशी पर मृत्युभोज के स्थान पर जरूरतमंद परिवारों को भोजन के पैकेट वितरित किए जाएं, जिससे समाज में एक मिसाल भी कायम हो सके।

इसीलिए त्रयोदशी पर उनके परिजन और कुछ पार्टी के कार्यकर्ता चिटोरा-चिटोरी पहुंचे। जहां उन्होंने जरूरतमंदों को 1 हजार भोजन के पैकेट वितरित किए। खास बात यह है कि यह सामाजिक कार्य हमारी मां की भावना के अनुरूप रहा। वहीं श्री बाथम के निवास स्थान पर उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी रहा।

उनके निवास स्थान पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास शर्मा ने पहुंचकर अपनी भावभीनी श्रृंद्धाजलि अर्पित की तथा श्रीमति सियादेवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ अन्य अनेक लोग भी थे। श्री बाथम ने इस अवसर पर अपनी मां से जुड़ी यादों का ताजा किया। 
G-W2F7VGPV5M