शिवपुरी। आज शिवपुरी समाचार डॉट कॉम की खबर का बडा असर हुआ है। बीते दिनों शिवपुरी समाचार डॉट कॉम पर दिखाए गए वीडियों के बाद आज पुलिस ने इस मामले में पोल्ट्री फार्म के संचालक पर मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला शहर के देहात थाना पुलिस ने दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने आचार संहिता की उड रही धज्जियां फ्री में बट रहे है मुर्गे नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर के प्रकाशन के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और आज लुधावली में ताज पोल्ट्री फार्म के नाम से दुकान संचालित करने वाले युवक के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
आरोपी फार्म संचालक ब्रजभान चिड़ार लॉकडाउन और धारा 144 होने के बावजूद भी अपनी दुकान पर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कराकर दुकान पर भीड़ एकत्रित किए हुआ था और वहां मुर्गा फ्री में दें रहा था। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ भादवि की धारा 188 के तहत कायमी कर ली।
यहां बता दे कि ब्रजभान चिड़ार लुधावली में मुर्गा बेचने का काम करता है। बीते दिनों उसने अपनी दुकान पर कम कीमत पर मुर्गा बेचने को बोर्ड लगा दिया। उसके बाबजूद भी कोई इसके मुर्गो को खरीदने नहीं जा रहा था। उसके बाद इसने इन मुर्गो को ठिकाने लगाने के लिए फ्री में बांटने का अनाउंस कर दिया। इसके बाद उसकी दुकान पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस दौरान आरोपी ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी अनुरोध नहीं किया। जबकि इस समय पूरा देश कोरोना बीमारी से जूझ रहा है। वहीं शिवपुरी में इसका असर है। इसलिए प्रशासन ने शहर में कफ्र्यू लगा दिया था और कफ्र्यू के अंतिम दिन आरोपी ने यह कृत्य कारित किया। जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और आरोपी को पकडक़र उसे थाने ले आए और उसके खिलाफ कायमी कर ली।