शहर से निकल कर गांवो में भी पहुंचा सैनिटाइजर: ग्रामीण भी रहे है जागरूक | Pichhore News

Bhopal Samachar
पिछोर। देश में लॉकडाउन हैं मेडिकल कफ्यू लगा हैं, शहर में कोरोना के वायरस को मारने के लिए सैनिटाइजर किया जा रहा हैं। कोरोना से लडने के लिए ग्रामीण भी जागरूक हो रहे हैं। पिछारे के एक पंचायत को सैनिटाईज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पिछोर के अनुविभाग की ग्राम पंचायत वीरपुर में सैनिटाइजर का काम किया गया। पंचायत के सचिव ब्रजेन्द्र दुबे सरपंच कमलेश दुबे ग्राम रोजगार सहायक पवन पुरोहित एंव राजीव पाठक ने मिलकर गांव के प्रत्येक घर और गली को सैनिटाईज किया।

सचिव ब्रजेन्द्र दुबे ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी से लडने के लिए सैनिटाईजन करना बहुत आवश्यक हैं। सरकार के दिशा निर्देशो के अनुसार मशीन के द्धवारा पूरी पंचायत को सेनिटाईजेशन किया गयां ओर ग्रामीणो को कोरोना से लडने के नियमो के बारे में जागरूक किया जा रहा हैं। 
G-W2F7VGPV5M