खनियांधाना। जिले की खनिधाधाना तहसील में 4 लोगो क सैंपल शुक्रवार को लिए गए हैंं। जिसमे दो हजाम का काम करने वाले है जिन्होने कोरोना पॉजीटिव मरीज समीर अली के बाल काटे थे। इसके अतिरिक्त छतरपुर के होटल में कोरोना पॉजीटिव के संपर्क में रहने वाले दिनेश जाटव और अरविंद जाटव के भी सैंपल लिए गए हैं।
इसी के साथ अस्पताल स्टाफ के दाे अन्य कर्मचारियों के सैंपल लेकर भेजे गए हैं। सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा ने बताया कि दीपक शर्मा की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। इसलिए दीपक को शनिवार को छुट्टी दे दी जाएगी। फिलहाल दीपक क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती है और स्वास्थ्य है।
स्वास्थ्य टीम का विरोध किया, बाद में माने
खनियांधाना में समीर के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे करने पहुंची। लोगों ने जानकारी देने से मना कर दिया और विरोध पर उतर आए। बीएमओ डॉ. अरुण ने बताया कि प्रशासन को मामले की सूचना दी। समझाने पर सभी माने गए और सर्वे किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के शुक्रवार को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शिवपुरी जिले में दिसंबर से अभी तक 137 विदेश यात्रा कर वापस आए। इनमें से 42 यात्री जिले में नहीं है। जबकि 10 यात्री सूची में डबल पाए गए। शेष बचे 85 यात्रियों में से 69 यात्री 28 दिन का होम क्वारेंटाइन पूरा कर स्वास्थ हैं,इस सूची में से गायब 42 यात्री कहां हैं यह स्वस्थय विभाग को जानकारी नही हैं।