शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए तीन लाख 39 हजार 861 रूपए | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी विकासखंड के अंतर्गत कार्यरत शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आर्थिक सहायता दी गयी है। विकासखण्ड कोलारस के अंतर्गत कार्यरत शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने मार्च माह के वेतन से 3 लाख 39 हजार 861 की राशि एकत्रित कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की गई है।

इस तरह शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक कुल 14 लाख 16 हजार 833 रूपए जमा कराए जा चुके है। इसके साथ ही अन्य लोकसेवकों द्वारा भी सीधे राशि राहत कोष में जमा की जा रही है।

उक्त सहायता राशि जमा कराए जाने में तहसील शिवपुरी से 5 लाख 42 हजार 617 रूपए, पोहरी से 4 लाख 13 हजार 832 रूपए एवं बदरवास से 1 लाख 523 रूपए एवं कोलारस में 3 लाख 39 हजार 861 रूपए की सहायता राशि जमा कराई जा चुकी है। 
G-W2F7VGPV5M