शिवपुरी में राशन की फ्री होम डिलेवरी, राजेन्द्र पिपलौदा से इस नंबर पर संपर्क करें, अब तक 10 क्विंटल

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा हैं इसी कड़ी में पिछले 10 दिनों से शिवपुरी शहर भी पूर्ण रूप से लॉक डाउन हैं। ऐसी स्थिति में गरीब, मजदूर वर्ग के नागरिकों को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें ब्राह्मण समाज विवाह समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा (9893681949) एवं राज रियल स्टेट के संचालक राजीव गुप्ता ने सेवा कार्य करते हुए  शिवपुरी में मां कीजरी धाम कॉलोनी में 10 क्वंटल आटा अत गरीब मजदूर वर्ग के लोगों को पांच 5 किलो आटा, नमक की थैली, तेल का वितरण 175 परिवारों को वितरण किया गया।

गरीब समाज की महिलाएं की भागीदारी 75 प्रतिशत रही करीब 175 परिवारों से अधिक मनियर, फतेहपुर, लाल माटी, संजय कॉलोनी, हवाई अड्डा के पास वाली कॉलोनी शिव कॉलोनी कलेक्ट्रेट रोड, कलार गली, न्यू शिव कॉलोनी, मां कीजरी धाम कॉलोनी, लुधावली सहित एक दर्जन कॉलोनी वासी लोगों के बीच पहुंचकर सामग्री का वितरण किया गया।

राजेंद्र पिपलोदा अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी मोर्चा एवं संयोजक विवाह सम्मेलन ब्राह्मण समाज एवं राज रियल स्टेट के राजीव गुप्ता की ओर से किया जा रहा है। वितरण कराने में गिर्राज सेन, राजकुमार तिवारी, शिवहरे ठाकुर, रणवीर सिंह सिकरवार, डब्बू भैया, श्री राठौर साहब का योगदान रहा एक कार लगातार यह कार्य लगातार 28 मार्च से नियमित किया जा रहा है।

3 अप्रैल को खाद्य सामग्री समाप्त होने के कारण वितरण नहीं हो सकी। 4 अप्रैल को करीब 10 क्वंटल आटे का वितरण तेल नमक साथ में दिया गया जो निरंतर 14 अप्रैल तक लॉक डाउन सेवा करने का संकल्प लिया हैं। साथ ही राशन सामग्री वितरण करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं।