उत्तर भारत से चली ठंडी हवाओ से शिवुपरी का पारा ठिठुरा,न्यूतम 11 पर आया

Bhopal Samachar

शिवपुरी। उत्तर भारत में हो रही बर्फवारी का असर शिवुपरी में भी देखने को मिल रहा हैं। दिसंबर माह शुरू होते ही तापमान ने गोता लगाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से लगतार वह रही ठंडी हवाओ के कारण शिवुपरी का पारा भी ठिठुरने लगा हैं।

बुधवार को रात का पारा एक डिग्री और नीचे आ गया है। इसी के साथ न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंच गया है जो सीजन में सबसे कम है। वहीं दिन के तापमान में भी तीन दिन से लगातार एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ रही है। तीन दिन में अधिकतम तापमान तीन डिग्री नीचे आया है।

शिवपुरी शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि दो दिनों से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री चला आ रहा था। अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री दर्ज किया है जो एक दिन पहले 28 डिग्री सेल्सियस था। पारा नीचे आने से सुबह व शाम के अलावा अब दिन के समय भी सर्दी का असर बढ़ गया है।

तापमान नीचे आने से सुबह और शाम सर्दी पहले से ज्यादा बढ़ गई है। सर्दी की वजह से सुबह की शिफ्ट में लगने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी होने लगी है। यदि तापमान इसी तरह गिरता रहा तो छोटे बच्चों के लिए समस्या बढ़ जाएगी। स्कूलों की तरफ से फिलहाल समय में काेई परिवर्तन नहीं किया है।

शहर में अलाव जलना शुरू नहीं हुए, अस्पताल में किराए की रजाइयों ला रहे अटेंडेंट
सर्दी बढ़ जाने के बाद नगर पालिका द्वारा शिवपुरी शहर में अभी कहीं भी अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की है। माधव चौक चौराहा, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं।

तापमान में गिरावट को देखते हुए नगर पालिका की तरफ से कोई तैयारी दिखाई नहीं दे रही है। वहीं जिला अस्पताल में सर्दी से बचने के लिए मरीजों के साथ आए अटेंडर किराए की रजाइयां ला रहे हैं। हॉल के अंदर लोग फर्श पर सो रहे हैं।

G-W2F7VGPV5M