मंडी में चल रही मजदूरों की हडताल समाप्त | Bairad News

बैराड। बीते दो दिन से जिले के बैराड क्रषि उपज मंडी में चल रही मजदूरों की हडताल आज समाप्त हो गई। उक्त हडताल को नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया है। मजदूर बोरियां की तुलाई के एवज में 15 रूपए प्रतिबोरी और मूंगफली की बोरी के एवज में 14 रूपए की मांग को लेकर हडताल पर चले गए थे। जिसके चलते मंडी में तुलाई प्रभावित हो गई। किसान परेशान होते नजर आए।

इस मामले की सूचना पर नायव तहसीलदार बैराड रामनिवास धाकड,मंडी सचिव वीरेद्र स्वर्णकार मजदूरों की बीच पहुंची और उनकी समस्या सुनी। उसके बाद व्यापारीयों से बात कर उक्त दोनों के बीच की रेट 14 और 12 रूपए प्रतिवोरी के हिसाब से रखने का निर्णय लिया। तब कही जाकर हडताल समाप्त हो सकी।