प्रदेश के CM, परिवहन मंत्री ओर MP से लेकर DM को Tag किया था शिवपुरी RTO के जानलेवा भ्रष्टाचार का वीडियो: 6 मौत का जिम्मेदार कौन

Bhopal Samachar
सतेन्द्र उपाध्याय/शिवपुरी। 2 दिन पूर्व शिवपुरी की आवर लोडिंग का वीडियो शिवपुरी के पत्रकार युवा विजय शर्मा ने प्रदेश के सीएम,परिवहन मंत्री,शिवपुरी-गुना सांसद और पूर्व सांसद और कलेक्टर को टवीट किया गया था। टवीट में स्पष्ट लिखा गया था कि क्या मौतो के बाद चेतेगा प्रशासन। कृपया आरटीओ मेंडम से आवरलोड वाहनो पर कार्यवाही का आदेश करे।

यह अनहोनी भरा ट्वीट आज सत्य साबित को गया। लगातार शोसल मीडिया पर आवर लोडिंग यात्रियो वाहानो के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इस हादसे से स्पष्ट होता हैं कि शासन प्रशासन में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग कितनी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

आज से 2 दिन पूर्व प्रदेश के सीएम कमलनाथ,परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,शिवपुरी-गुना सांसद डॉ केपी यादव,शिवपुरी-गुना के पूर्व ज्योतिरादित्य और कलेक्टर शिवपुरी के अधिकृत ट्वीटर पर टेग कर शिवपुरी की यातायात व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया गया था और अपील भी की गई थी कि आवर लोडिंग वाहनो पर कार्यवाही हैतु शिवपुरी आरटीओ मधुसिंह को निर्देशित करे,लेकिन ऐसा नही हुआ,टैग की गई वीडियो सिर्फ शो-पीस बनकर रह गई।

आवर लोडिंग वाहनो की वीडियो पर कार्यवाही हो जाती तो यह अनहोनी आज नही होती।नियमानुसार एक आटो में 8 सवारी बैठी थी,ऐसे ही कई वाहन शिवपुरी की रोडों पर फर्रार्ट भरते दौडते हैं,लेकिन कार्यवाही नही की जाती है।

इस मामले में सबसे बडा सवाल यह बनता हैं कि ऐसे आवर लोडिंग से भरे सावारी गाडियो पर आरटीओ मधुसिंह कार्यवाही क्यों नही करती है। आरटीओ मधुसिंह का ऐसा जानलेवा भ्रष्टाचार जो किसी के घर का चिराग को बुझा दे,कब तक चलेंगा। आज इस घटना में 6 लोगो की जान गई हैं।

इस मामले में जब प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविदं सिंह राजपूत को फोन लगया तो फोन उनके पीए ने उठाया और कहा मंत्री जी हवन कर रहे हैं। ट्रांसपोर्ट कमिशनर बी मधु कुमार से सपंर्क किया तो उन्होने कहा कि मै अभी छुटटी पर हूं इस मामले में मेरे को कोई जानकारी नही हैं। सांसद महोदय केपी सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन बंद आया। 
G-W2F7VGPV5M