खुदा की इबादत के लिए झुके मुस्लिम भाईयों के सर, मांगी देश के अमन चैन की दुआ | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। प्रेम और भाईचारे के साथ कुर्बानी का त्यौहार बकरीद आज मुस्लिम समाज द्वारा जिले भर में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों में बकरीद को लेकर उमंग देखी जा रही है। आज सुबह करीब 9 बजे शहर के झांसी रोड़  पर स्थित ईदगाह पर आयोजित कार्यक्रम में मुंस्लिम समाज ने सामूहिक रूप से नमाज अता की और खुदा के सजदे में सिर झुकाकर अल्लाह से देश में अमन शांति बरकरार रखने की दुआ मांगी।

नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को वहां मौजूद हिंदू भाईयों के साथ साथ नगरपालिका और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों ने  गले लगाकर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दी। इसके बाद ईदगाह के  बाहर बैठे जरूरतमंदों को मुस्लिम बंधुओं ने खैरात बांटी  और उनकी दुआएं कबूल की। ईदगाह के साथ  साथ  शहर की मस्जिदों में भी नमाज  पढ़ी गई।

मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे। नमाज पढऩे के बाद कुर्बानी की रस्म की गई और घर घर बकरों की कुर्बानियां दी गईं और सलाह शरीयत के अनुसार बकरे की कुर्बानी के बाद गोस्त को तीन हिस्सों में बांटा गया। जिनमें से  एक हिस्सा गरीबों को दिया गया। जबकि दूसरा हिस्सा रिश्तेदारों के लिए और तीसरे हिस्से को अपने घर में रखा गया।

ईदगाह  पर नमाज के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अनिल  शर्मा अन्नी, प्रभारी सीएमओ एवं  स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव सहित एसपी विवेक अग्रवाल, एएसपी गजेंद्र सिंह कवर, एसडीएम मनोज गरवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिन्होंने मुस्लिम बंधुओं को ईद की शुभकामनाएं दी। 
G-W2F7VGPV5M