करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां अहमदाबाद से कानपुर से जा रही एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सबार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए करैरा उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां 6 यात्रीयों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय में रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से कानपुर जा रही एक स्लीपर बस एनएच 27 मुंगावली तिराहे के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में चीख पुकार मच गई। बताया गया है कि उक्त हादसा बस में उपर लगे लगेज के चलते हुआ है। इस बस के उपर भरी मात्रा में लगेज भरा हुआ था। जिसके चलते बस असंतुलित होकर पलट गई। इस घटना में बस में सबार लगभग एक दर्जन यात्रियों को चोट आई है। जिसमें एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में नेपाल निवासी दो लोग भी शामिल हैं।