महिला को घर में पिलाया तेजाब, हालत गंभीर | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाली पुरानी शिवपुरी में बीते रोज एक महिला परवीन पत्नि इकबाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बताया गया कि घर में किसी ने उसे सफाई के काम आने वाली तेजाब पिला दी थी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची जहां घायल परवीन से उसके बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन परवीन ने बयान देने से इंकार कर दिया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और महिला के मुंह खुलने तक का इंतजार कर रही है।