शिवपुरी। इन दिनों शिवपुरी की राजनीति में होड मच गई है। कांग्रेस भाजपा और भाजपा कांग्रेस पर आरोप मढ रही है। जिले में भाजपा जादूूगरों के सहारे तो कांग्रेस अब खेल के सहारे बोटरों को अपने पक्ष में मतदान के लिए रिझाने का प्रयास कर रहे है। इसी के चलते देश के मशहूर क्रिकेटर एवं पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिध्दू एवं क्षेत्र के लोकप्रिय नेता सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शिवपुरी में स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि गुना शिवपुरी अशोक नगर में अरबो के विकास कार्य करने बाले क्षेत्र में लोकप्रिय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवम् नवजोत सिंह सिध्दू आज 9 मई को शिवपुरी के स्टेडियम में साय 4 बजे क्रिर्केट मैच खेलेंगे यह क्रिकेट मैच सीमित ओवरों का टेनिस बॉल से खेला जायेगा उक्त मैच के लिए एमपी इलेवन एवं पंजाब इलेवन दो टीम बनाई गई है। इस अवसर पर श्री मती प्रियदर्शनी राजे सिंधिया विशेष रूप से उपस्थित रहेगी। विदित हो कि इस दिनों चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में चल रहा है।

