स्वागत में दी गयी लस्सी के कारण दूल्हा सहित 60 मेहमान अस्पताल में भर्ती | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के खेरोना गांव से आ रही हैं। जहां सोमवार को एक शादी के मंडप कार्यक्रम में रिश्तोदारो को स्वागत दही की लस्सी से किया गया। इस लस्सी को पीते ही लोगो को उल्टिया होने लगी। देखते ही देखते दूल्हा सहित 62 लोगा शिवपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती हो गए। बताया जा रहा है कि इस दुषित लस्सी को पीने से ऐसा हुआ है। घराती अपने मेहमानो को टेक्टर में भरकर आधी रात अस्पाताल लेकर आया हैं। 

जानकारी के अनुसार ग्राम खैरोना में हरीसिंह गुर्जर के बेटे महेन्द्र गुर्जर का सोमवार को मंडप था। मंडप कार्यक्रम में रिश्तेदार और गांव और गांव के लोग आमत्रित थे। मंडप में भोजन कार्यक्रम था। बताया जा रहा है कि बहार से आने वाले मेहमानो के लिए लस्सी भी बनबाई गई थी। इस लस्सी को मेहमानो को पिलाया गया और घर वालो ने भी इस लस्सी का सेवन किया।  

बताया गया है कि इस लस्सी को दूल्हे ओर उसके पिता ने भी पीया था। लस्सी ने अपना असर दिखाना शुरू किया तो सबसे पहले दूल्हा बीमार हुआ ओर फिर उसके बाद-बाद एक मेहमान को उल्टिया होना शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे लगभग 5 दर्जन लोगो की तबीयत खराब हो गई। तत्काल प्रशासन को सूचना दी गई। 

बताया जा रहा है कि इस दही की लस्सी में काफी पुराना मठा मिलाया गया। जिससे इस लस्सी को पीने वाले ग्रामीण फुड पॉइजिंग का शिकार हुए है। अस्पाताल में दुल्है सहित 62 लोगो का ईलाज होने की खबर हैं।