शिवपुरी। शिवपुरी जिले की बामौरकलां थाना पुलिस ने वनखेड़ा पुलिया के पास हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, सोने की पुतईया और कैश बरामद किया गया है।
बामौरकलां थाना प्रभारी संजय लोधी ने बताया कि 5 मार्च 2026 को ग्राम गोरवर, थाना खनियाधाना निवासी हनुमत लोधी (27) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, 3 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह अपने रिश्तेदार की गमी से लौट रहा था।
रास्ता रोककर मारपीट और लूट की वारदात को दिया अंजाम
वनखेड़ा पुलिया के पास चार अज्ञात लोगों ने उसे रोका, मारपीट की और उसकी जेब से 15 हजार रुपये, एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल तथा गले में पहनी ओम छपी सोने की पुतईया लूटकर फरार हो गए। हनुमत लोधी की शिकायत पर बामौरकलां थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 25/2026, धारा 309(6) बीएनएस और 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कीं।
लूट के बाद खेतों के रास्ते से भागे आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वारदात के बाद आरोपी खेतों के रास्ते भागे थे। आसपास के गांवों में सघन तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नदावन निवासी अमित उर्फ भज्जू (31), शंकरपुर निवासी आकाश उर्फ गुल्ला (21), शंकरपुर निवासी कक्काजू उर्फ रंजीत (24) और नदावन निवासी अनिल (26) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटोरोला मोबाइल (अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये), ओम छपी सोने की पुतईया (अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये) और 7500 रुपये नगद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।