खनियाधाना। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना सीमा में पिछले 24 घंटे में 2 मौत होने की खबर मिल रही है। थाना सीमा मे आने वाले गोरवर गांव में निवास करने वाली विवाहिता की लाश कुँए में मिली है,इधर ग्राम धुरैटिया मजरा मुहारीकलां मे रहने वाले प्रकाश की लाश नहर मे मिली है। पुलिस ने दोनो ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
खनियाधाना के गोरवर निवासी राजनीति जाटव उम्र 20 साल पत्नी केशव जाटव 28 फरवरी की रात 9.30 बजे अचानक गायब हो गई थी। 1 मार्च को अशोक जाटव के कुएं में उसका शव मिला। ग्राम दुर्गापुर निवासी पिता रोशन जाटव की सूचना पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। मृतका के पिता रोशन जाटव ने बताया कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था
शादी समारोह में पी शराब, नशे में नहर में गिरा, सुबह मिला शव
खनियाधाना थानांतर्गत ग्राम धुरैटिया मजरा मुहारीकलां में रविवार की सुबह नहर में एक ग्रामीण का शव मिला। ग्रामीण घर से खेत पर रखवाली के लिए जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने शव का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम धुरैटिया निवासी 52 वर्षीय किसान प्रकाश पुत्र गल्ला लोधी शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात खेत पर रखवाली के लिए जाने की बात कहकर गया था। रविवार की सुबह गांव के लोगों को नहर में एक शव उतराता मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर मौके पर पहुंचे खनियाधाना टीआई केदार सिंह यादव ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान प्रकाश लोधी के रूप में की गई।
टीआइ यादव का कहना है कि प्रारंभिक पड़ताल में यह सामने आया है कि प्रकाश लोधी शनिवार की रात एक शादी समारोह में गया था। वहां उसने शराब पी और खूब डांस किया। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह रखवाली के लिए खेत पर जाने की बात कहकर निकला। रविवार सुबह उसका । शव नहर में उतराता मिला। उनके । अनुसार प्रारंभिक रूप से यही प्रतीत। होता है कि शराब के नशे में धुत्त होने और अंधेरा होने के कारण प्रकाश नहर में गिर गया होगा। नशे की हालत में वह। पानी से बाहर नहीं निकल पाया होगा,।
जिसके चलते पानी में डूबने के कारण । उसकी मौत हो गई होगी। मृतक के शरीर पर न तो कोई चोट के निशान है और न ही उसकी किसी से कोई दुश्मनी थी। उनका कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के उपरांत । आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल । मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।