शिवपुरी। शिवपुरी के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ एक पति अपनी ही पत्नी और उसके प्रेमी के डर से कांप रहा है। बड़ा बाजार क्षेत्र के निवासी ओमी रजक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
15 साल का भरोसा और दो बच्चों का साथ
ओमी रजक ने बताया कि उनका वैवाहिक जीवन साल 2011 में एक सामूहिक विवाह सम्मेलन से शुरू हुआ था। उनकी पत्नी कोमल और उनके दो बच्चे हैं, जिससे लगता था कि सब कुछ ठीक है। लेकिन बीते कुछ समय से उनके सुखी संसार में किसी तीसरे की एंट्री ने सब कुछ बदल कर रख दिया।
घंटों लंबी बातें और विरोध पर मौत की धमकी
पीड़ित का गंभीर आरोप है कि उसकी पत्नी का गोविंद मांझी (निवासी पीएसक्यू लाइन) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। ओमी के अनुसार, दोनों घंटों फोन पर चोरी-छिपे बातें करते हैं। जब एक पति के नाते ओमी ने इसका विरोध किया और अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, तो उसे प्यार की जगह जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं।
साजिश का डर, हत्या या झूठा केस
ओमी रजक अब इस कदर डरे हुए हैं कि उन्हें अपने ही घर में असुरक्षा महसूस हो रही है। उन्होंने एसपी को दी शिकायत में आशंका जताई है कि उनकी पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर उनकी हत्या करवा सकते हैं या फिर उन्हें किसी झूठे पुलिस केस में फंसाकर जेल भिजवा सकते हैं।
न्याय की मांग
पीड़ित ने एसपी से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपी प्रेमी व पत्नी के खिलाफ उचित कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।