पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग की हिम्मतपुर चौकी सीमा में आने वाले गांव मे निवास करने वाला एक 23 साल का युवक अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। बताया जा रहा है कि युवक की सगाई होने हो चुकी थी और कुछ ही दिनो मे उसकी शादी थी। हिम्मतपुर चौकी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक ग्राम मसूदा निवासी अरुण उम्र 23 साल पुत्र मौजी आदिवासी ने 19-20 फरवरी की दरम्यानी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने बताया कि अरुण की सगाई हो चुकी थी। 19 फरवरी को कमरे में अलग सोने की बात कही। रात में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। पुलिस ने शुक्रवार को पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।