SHIVPURI NEWS - झिरी गांव मे टैक्टर के पहिए के नीचे आया 10 साल का जिगर,मौत

Bhopal Samachar

पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना सीमा में एक 10 साल के बालक की मौत हो गई।  जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना पोहरी थाना क्षेत्र के झिरी गांव की है। शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र की गणेश कॉलोनी निवासी शनि उर्फ लवकुश जाटव की शादी 30 अप्रैल को हुई थी। वह पहली बार अपनी ससुराल झिरी गांव बहू की विदाई के लिए आया था। सोमवार को लव कुश अपने दो सालों 10 वर्षीय जिगर जाटव और 12 वर्षीय विकास जाटव के साथ ट्रैक्टर से खेत के बोर पर जा रहा था।

ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से जिगर की मौत
ट्रैक्टर लवकुश खुद चला रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। जिससे जिगर गिरकर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। लव कुश को गंभीर चोटें आईं और विकास मामूली घायल हुआ। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जिगर को मृत घोषित कर दिया। लव कुश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बच्चे की मौत से गांव में शोक छाया है।