SHIVPURI NEWS - देशराज यादव में मारी गोली, गले में लगी, अभी भी धंसी हुई है, गंभीर हालत

Bhopal Samachar

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में आने वाले गांव सरजापुर के एक 24 वर्षीय युवक घायल अवस्था मे रास्ते मे मिला है। युवक के गले में गोली मारी गई है गोली अभी गले मे धंसी हुई है। युवक अभी बोल नहीं पा रहा है कि उस पर किस ने हमला किया है। युवक की स्थिति गंभीर है और उसका इलाज शिवपुरी जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार देवराज पुत्र सुरेश यादव निवासी सरजापुर आज दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अपने घर से किसी काम से निकला था। तभी अचानक से एक बंदूक की गोली उसके गले में जाकर लगी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। देशराज के मौसी के लड़के महेंद्र यादव ने बताया कि मैं मनरेगा का पेमेंट निकलता हूं पेमेंट को लेकर में हाजरी लगाने के लिए गया था तभी रास्ते में मुझे देशराज पड़ा हुआ मिला जिसे देखकर में दंग रह गया उसके गले से खून निकल रहा था।

तब मैंने देखा तो उसके गले में गोली लगी हुई थी जिसके तत्काल बाद मैं उसे कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचा,जहां से उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी हैं। हालांकि गोली किसने मारी और क्यों मारी इसका कारण अभी अज्ञात हैं।