SHIVPURI NEWS - लायंस क्लब सेंट्रल में महिला सशक्तिकरण, 10 साल बाद मिली महिला को जिम्मेदारी, पढिए खबर

Bhopal Samachar

शिवपुरी। करीब 10 साल पहले लायंस क्लब सेंट्रल की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य बिंदु छिब्बर को सौंपी गई थी, जिसने संगठन को नई पहचान दिलाई। अब नए सत्र 2025-26 के लिए क्लब के अध्यक्षीय पद की जिम्मेदारी ऊर्जावान महिला सदस्य विभा रघुवंशी को सौंपी गई है।

लायंस क्लब सेंट्रल पिछले पांच दशकों से शिवपुरी में पीड़ित मानवता की सेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। अब तक संगठन के अध्यक्ष पुरुष सदस्यों में से चुने जाते रहे हैं, लेकिन महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए दो महिला समस्याओं को पहले भी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

विभा रघुवंशी ने इस जिम्मेदारी को स्वीकारते हुए कहा कि वह महिला सशक्तिकरण के साथ पुरुष सदस्यों के सक्रिय सहयोग और पीड़ित मानवता की सेवा के लिए टीम के साथ काम करेंगी। संगठन के सदस्य इस नियुक्ति को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद है कि विभा रघुवंशी के नेतृत्व में क्लब नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगा।

लायंस क्लब सेंट्रल ने नई कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें महिलाओं और युवाओं को महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष पवन सिंघल और सचिव सीए सत्य प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि नॉमिनेशन कमेटी के मार्गदर्शन में विभा रघुवंशी को अध्यक्ष, अनिल उपाध्याय को सचिव और तिशिर ठाकुर को सहसचिव नियुक्त किया गया। अन्य सदस्यों को भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई।