शिवपुरी। आज मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक विवाहिता ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती आवेदन सौंपा है। सौंपे गए आवेदन के अनुसार पीडिता ने अपने ही पति ओर अपनी बहन पर आरोप लगा है। विवाहिता का कहना है कि मेरा पति मेरे चरित्र पर संदेह करता है अब इसके भाभी मेरी बड़ी बहन जो उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध है।
शिवपुरी की मीडिया को विवाहिता ने बताया कि व पायगा की निवासी है,विवाहिता ओर और उसकी बड़ी बहन की शादी एक ही घर मे हुई है। विवाहिता की जब शादी नही हुई थी तो उसकी बड़ी बहन का देवर का आना जाना था। दोनो में प्यार हो गया और वह जब 15 साल की थी तो उसके साथ भाग गई। जब हम दोनो घर से भाग गए तो हमारी शादी की स्वीकृति घर वालो ने देदी।
शादी के बाद विवाहिता के यहां 2 बच्चे भी हो गए। पति नशे की गलत संगत मे पड गया और उसे दिन नशे में उसकी मारपीट करता रहता है। पति कभी भी उसके चरित्र पर संदेह करते हुए कहता है कि यह बच्चे उसके नही है किसी दूसरे के पापा है जो तू मेरे सिर फोड रही है।
पति के उसकी ही भाभी और पीड़िता की बहन से भी अवैध संबंध स्थापित हो गए। जिसके चलते दोनों ने प्लानिंग कर उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया। जिसके चलते उसे गंभीर हालात में इंदौर में भर्ती किया गया। महिला ने अब पति और उसके ससुराल जनों पर कार्यवाही की मांग की है।
कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए