शिवपुरी में होगा गायत्री शक्तिपीठ पर 24 कुंडीय महायज्ञ बिना किसी जातिवाद के सभी ले सकते है भाग- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शहर के फिजीकल चौराहा स्थित गायत्री शक्तिपीठ शिवपुरी पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। धर्मायोजन का रविवार को भूमिपूजन भी हो गया है। खास बात यह है कि गायत्री महायज्ञ में बिना किसी जातिवाद के सभी यज्ञ करेंगे। इसके अलावा गुरु दीक्षा सहित सभी संस्कार भी निशुल्क संपन्न कराए जाएंगे।

गायत्री शक्तिपीठ शिवपुरी ने भूमिपूजन के साथ ही कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से प्रारंभ कर दी हैं। गायत्री शक्तिपीठ शिवपुरी पर नवचेतना जागरण एवं पर्यावरण शुद्धि के लिए 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 22 दिसंबर से प्रारंभ होने जा रहा है, जो 25 दिसंबर तक जारी रहेगा।

परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण तथा शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में यह धर्म आयोजन होने जा रहा है। शांतिकुंज हरिद्वार से पधार रहे विद्वानों द्वारा संचालित इस महायज्ञ में बिना किसी जातिभेद के सभी महिला, बच्चे व पुरुष द्वारा यज्ञ किया जाएगा। साथ ही गुरु दीक्षा सहित सभी संस्कार निशुल्क संपन्न जाएंगे। कार्यकर्ता व महिला मंडल की महिलाओं ने प्रचार प्रसार व महायज्ञ की तैयारियों का संकल्प लिया

भूमिपूजन के साथ ही 22 दिसंबर से चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के लिए गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं महिला मंडल की महिलाओं द्वारा प्रचार प्रसार एवं महायज्ञ की तैयारियां जोर शोर से करने का संकल्प लिया। है।

इस मौके पर पाप्रद अमरदीप शर्मा, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल रावत, विजय सिंह रघुवंशी, पवन माथुर, मुरारी लाल कुशवाहा, शंभू दयाल पाठक, टेकसिंह परिहार, शैलेंद्र रावत, सुरेश शास्त्री, रविंद्र वर्मा एवं विजयलक्ष्मी शर्मा, अरुणा महते, सुभद्रा रावत, बबीता मित्तल, मंजू बंसल, बबीता बिंदल, गीता राजावत, सीमा रावत, ज्योति रावत, वंदना दुबे आदि मौजूद थे।

नपाध्यक्ष बोलीं:परंपरा को जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी

गायत्री शक्तिपीठ शिवपुरी पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने भूमिपूजन किया। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए। पर्यावरण की शुद्धता भारतीय संस्कृति एवं यज्ञ परंपरा को जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।