आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले सीएचओ का मानदेय काटा- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड बनाने एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने वाले सीएचओ के विरुद्ध मानदेय काटे जाने की कार्यवाही की है।

इस कार्यवाही में जिले के उप स्वा.केन्द्र दोनी के सीएचओ संतोष ओझा, उप स्वा.केन्द्र झण्डा के दीपक नागर का माह अक्टूबर 2022 के मानदेय से तीन दिवस का मानदेय काटा गया है। इसी प्रकार उप स्वा.केन्द्र कच्छुआ के नितिन राज शर्मा, उप स्वा.केन्द्र मल्हावनी विकास नीखरा, उप स्वा.केन्द्र भरतपुर पिंकी निगवाल, उप स्वा केन्द्र माढा एकता धंतालिया, उप स्वा.केन्द्र एजवारा ओमप्रकाश शर्मा, उप स्वा.केन्द्र चितारा शीषराम ओला, उप स्वा.केन्द्र बामोर न्यू योगेश साहू, उप स्वा.केन्द्र अम्हारा न्यू शुभम परिहार, उप स्वा केन्द्र बरखेडा न्यू दर्शन केवट, उप स्वा.केन्द्र मैघोनाबडा तूफान सिंह, उप स्वा.केन्द्र रामपुरी दिनेश रावल, उप स्वा.केन्द्र सुमेला अजुर्न रावल, उप स्वा.केन्द्र टीलाकला कानसिंह, उप स्वा.केन्द्र रामगढ के कृष्णकांत शर्मा, उप स्वा.केन्द्र सजाई तेजा निनामाख्, उप स्वा. केन्द्र अगरा अंजना रजक, उप स्वा.केन्द्र अकाझिरी काजल जाटव, उप स्वा. केन्द्र अटलपुर कमलेश सैनी का माह अक्टूबर 2022 के मानदेय से एक दिवस का मानदेय काटकर भुगतान करने के निर्देश खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को दिय गये हैं।
G-W2F7VGPV5M