पिछोर। खनियांधाना थाना क्षेत्र के बुकर्रा गांव का आदिवासी युवक अपने बेटे के दष्ठौन कार्यक्रम के लिए कार्ड बांटने निकला था। अगले दिन गूडर घाटी पर पुलिया के पास लाश पड़ी मिली। पुलिया से बाइक टकरा जाने से मौत होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रघुवर पुत्र परमा आदिवासी उम्र 35 वर्ष निवासी बुकर्रा के बेटे का 14 दिसंबर को दष्ठौन कार्यक्रम होना था।
इसी को लेकर कार्ड बांटने के लिए बुधवार को घर से निकला था। सूचना नहीं मिलने पर परिजन ढूंढऩे निकले तो गूडर घाटी पर पुलिया के पास लाश पड़ी मिली। संभवत: पुलिया से बाइक टकरा जाने की वजह से रघुवर सड़क किनारे पड़ा रहा। इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।

