कोरोना बुलेटिन: जांच में 45 सैंपल निगेटिव, 45 और भेजे गए / SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। रविवार की देर रात 45 सैंपल रिपोर्ट आईं। जिनमें सभी निगेटिव निकली हैं। शनिवार को भी सभी रिपोर्ट निगेटिव थीं। इसके अलावा रविवार को जांच के लिए 45 सैंपल और भेजे गए हैं।

सीएमएचओ डॉ एएल शर्मा ने बताया कि रविवार को सभी सैंपल निगेटिव हैं। जांच के लिए अन्य लोगों के सैंपल भेजे हैं। जिले में कुल 12 पॉजीटिव मामले हैं जिनमें से चार स्वस्थ हो चुकी हैं। वर्तमान में आठ कोरोना संक्रमित मरीज हैं।

जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में 7 मरीजों को भर्ती रखा गया है। जबकि मुंबई से लौटी युवती को रामबाग कॉलोनी स्थित मकान में क्वॉरेंटाइन कराकर इलाज किया जा रहा है।

संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटर में 45 लोगों को भर्ती रखा गया है। जिले में कुल 1482 सैंपल हो चुके हैं जिसमें 1405 निगेटिव रहे हैं। रविवार को 66 लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई।
G-W2F7VGPV5M